गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे अरबाज़ खान

    गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे अरबाज़ खान

    गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे अरबाज़ खान

    अरबाज़ खान और उनकी इटालियन गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का रिश्ता किसी से नहीं छुपा है। दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं जॉर्जिया इन दिनों अरबाज़ से दूर दुबई में है। जॉर्जिया यहां अपने गाने के शूट के लिए पहुंची हैं। वहीं अरबाज़ भी जॉर्जिया को सरप्राइज देने दुबई पहुंच गए। दरअसल, जॉर्जिया क्रिसमस पर काम में बिजी थीं और अपने परिवार को मिस कर रही थी। ऐसे में अरबाज़ ने दुबई पहुंच कर उन्हें सरप्राइज कर दिया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने इस सरप्राइज की जानकारी दी है।

    गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे अरबाज़ खान

    बता दें, अरबाज़ और जॉर्जिया कुछ सालों से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों को कई फैमिली इवेंट पर साथ देखा गया है। जॉर्जिया अब खान परिवार की सदस्य बन चुकी हैं। दिवाली, ईद पर वो खान फैमिली के साथ ही नज़र आती हैं।

    जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अरबाज़ के साथ काफी खुश हैं। अरबाज़ उन्हें असलियत से जोड़े रखते हैं। उन्हें उनकी हंसी, पॉजिटिविटी पसंद है। अरबाज़ का सेंस ऑफ़ ह्यूमर उन्हें कमाल लगता है इसी वजह से दोनों आपस में अच्छा बांड शेयर करते हैं।