'रामायण' में रणबीर कपूर बनेंगे राम और ऋतिक रावण? यहां जानिए सच

    'रामायण' में रणबीर कपूर बनेंगे राम और ऋतिक रावण?

    'रामायण' में रणबीर कपूर बनेंगे राम और ऋतिक रावण? यहां जानिए सच

    मधु मंटेना रामायण को तीन भाग में बनाने वाले हैं। वो इसे प्रोड्यूस करेंगे और नितीश तिवारी इसे डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। इस फिल्म में फिलहाल ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर का नाम जुड़ चुका है। ऋतिक के रावण बनने की और रणबीर के राम बनने की खबर आ चुकी है।

    इससे पहले खबर थी कि राम का रोल साउथ के स्टार महेश बाबू करने वाले हैं लेकिन उन्होंने एस एस राजामौली की फिल्म के लिए रामायण को न कह दिया। अब सामने आ रहा है कि इन खबरों में कोई पुष्टि नहीं है।

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सालों से मधु मंटेना ने एस एस राजामौली की तेलुगू हिट मगधीरा के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक को राजी करने की कोशिश की है। आखिरकार ऐसा नहीं हो पाया। अब देखते हैं कि ऋतिक आखिरकार रावण के लिए हां करते हैं या नहीं।''

    रणबीर कपूर की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। सोर्स ने आगे कहा, ''रणबीर को राम बनने के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है। वो (मधु मंटेना और डायरेक्टर नितीश तिवारी) कई संभावनाओं को तालाश रहे हैं। लेकिन किसी को फाइनल नहीं किया है। रणबीर ने राम बनने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। तो हमें नहीं पता ये जानकारी कहां से आ रही है।''