अर्जुन कपूर बने मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी; बांद्रा वेस्ट में खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला, ये है खासियत

    अर्जुन कपूर बने मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी

    अर्जुन कपूर बने मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी; बांद्रा वेस्ट में खरीदा 20 करोड़ का स्काईविला, ये है खासियत

    अर्जुन कपूर अकसर अपने रिलेशन और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार वजह अलग है। दरअसल उन्होंने बांद्रा वेस्ट में एक
    20 करोड़ रुपये का स्काईविला खरीदा है। इस तरह अर्जुन, मलाइका अरोड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के पड़ोसी बन गए हैं, क्योंकि दोनो ही एक्ट्रेस का
    पहले से ही इस इलाके में स्काईविला है।

    क्या है इस स्काईविला की खासियत?
    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन का ये स्काईविला 25वीं मंजिल पर है और 4212 स्क्वायर फुट में बना है। इसमें 81 स्काईविला हैं और
    इनकी कीमत 18 से 20 करोड़ के बीच है। इसमें पूल और मिनी गोल्फ एरिया भी है। यह '81ऑरिएट' नाम के बिल्डिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसे
    दुनिया के फेमस डिजाइनर एचबीए ने डिजाइन किया है। यहां से बांद्रा वर्ली सी लिंक, अरेबियन सागर और मुंबई की ग्लिटरिंग स्काई लाइन नजर
    आती है।

    अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में दिए
    इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि अभी तो 9 साल पूरे हुए हैं लेकिन वो आगे 90 साल तक बॉलीवुड में टिक रहेंगे। फिर चाहे वो कैमरा के आगे हों
    या पीछे।

    उनकी फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सरदार का ग्रांडसन रिलीज हुई है। इसके अलावा वह सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और
    यामी गौतम के साथ भूत पुलिस में नजर आएंगे। अर्जुन फिल्म एक विलेन के सीक्वल का भी हिस्सा हैं। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम दिखाई
    देंगे।