अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल पूरे, माँ को याद कर लिखी ये इमोशनल पोस्ट

    अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल, माँ को याद कर लिखी ये इमोशनल पोस्ट

    अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में  9 साल पूरे, माँ को याद कर लिखी ये इमोशनल पोस्ट

    अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2012 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘इश्कजादे’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा उनकी हीरोइन थी। अब इंडस्ट्री में 9 साल पूरे होने पर अर्जुन इमोशनल हो गये हैं। उनके डेब्यू से कुछ महीने पहले ही उनकी माँ मोना शौरी कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मोना कैंसर से जूझ रही थीं। अर्जुन अपनी माँ के बेहद करीब थे। अब उन्होंने माँ के नाम एक पोस्ट शेयर किया है।

    अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 9 साल पूरे होने पर माँ को याद किया है। उन्होंने लिखा- कल मदर्स डे था मुझे इससे नफरत है। कल बतौर एक्टर मुझे 9 साल हो गए हैं लेकिन मैं अभी भी आप के बिना खोया रहता हूं। उम्मीद है इस तस्वीर की तरह आप मुझे देख कर मुस्कुरा रही होंगी। आप मेरा सहारा हैं।

    बता दें, अर्जुन इश्कजादे की शूटिंग में बिजी थे और इसी दौरान उनके माँ कैंसर से जंग लड़ रही थीं। अर्जुन चाहते थे कि माँ उनकी डेब्यू फिल्म देखे। लेकिन उससे पहले 3 अप्रैल 2012 को उनका निधन हो गया। अर्जुन के पोस्ट से लगता है कि वो अपनी माँ को कितना याद करते हैं। लेकिन वो धीरे धीरे सही लेकिन लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज़ हुई थी। अब जल्द ही वो रकुल प्रीत सिंह के साथ ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नज़र आने वाले हैं।