अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' को 6 साल पूरे, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

    अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' को 6 साल पूरे

    अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' को 6 साल पूरे, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

    साल 2014 में रिलीज़ हुई अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर फिल्म की यादों में खो गए हैं। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए फिल्म के 6 साल पूरे होने को सेलिब्रेट किया है। अर्जुन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वो 6 सालों से फैनी को ढूंढ रहे हैं और ये आगे भी जारी रहेगा।

    इस सटारिकल रोड कॉमेडी फिल्म को होमी अदजानिया ने लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म का अलग और नया कांसेप्ट ऑडियंस को पंसंद भी आया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाडिया जैसे शानदार एक्टर्स थे।

    अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटाइन हैं। वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अब वो घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उम्मीद हैं वो जल्दी स्वस्थ हो कर वापसी करेंगे।