मदर्स डे पर इमोशनल हो गए अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे ने वीडियो शेयर कर बताया अपने क्रेजी होने का राज

    मदर्स डे पर इमोशनल हो गए अर्जुन कपूर

    मदर्स डे पर इमोशनल हो गए अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे ने वीडियो शेयर कर बताया अपने क्रेजी होने का राज

    रविवार को पूरे देश ने इस साल का मदर्स डे मनाया। हर किसी ने अपनी मां को एहसास कराया कि वो उनके लिए कितनी खास हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी मांओं को याद किया। जहां अनन्या पांडे ने अपने बचपन का वीडियो शेयर किया तो अर्जुन कपूर इस खास दिन पर थोड़ा इमोशनल हो गए।

    अर्जुन कपूर को भी मदर्स डे पर अपनी स्वर्गीय मां मोना शौरी कपूर याद आईं। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि एक तो लॉकडाउन ऊपर से मदर्स डे। ये उनके लिए थोड़ ज्यादा हो गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने सभी को मदर्स डे विश किया और फैंस को हिदायत दी कि मां का फोन उठाया करो और हग किया करो।

    अनन्या पांडे ने जो वीडियो शेयर किया उसमें साफ दिख रहा है कि वो करीब 4 साल की हैं। उनकी मां उनके साथ खेल रही हैं और इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये क्लियर हो गया कि वो इतनी क्रेजी क्यों हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को मदर्स डे भी किया।

    मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार ये 10 मई को मनाया गया।