कपिल शर्मा शो में नहीं पहुंचे अर्जुन कपूर, क्या सलमान से खराब रिश्ते है वजह?

    कपिल शर्मा शो में नहीं पहुंचे अर्जुन कपूर, क्या सलमान से खराब रिश्ते है वजह?

    कपिल शर्मा शो में नहीं पहुंचे अर्जुन कपूर, क्या सलमान से खराब रिश्ते है वजह?

    बॉलीवुड में जो भी फिल्में रिलीज होती हैं। उसकी प्रमोशन के लिए स्टार्स अक्सर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में आते हैं। इस बार भी फिल्म पानीपत की प्रमोशन के लिए कृति सेनन और संजय दत्त कपिल के शो में पहुंचे। फिल्म में इन दोनों के अलावा अर्जुन कपूर लीड रोल मे हैं, लेकिन कमाल की बात ये रही कि शो के प्रोमो में वो ही नजर नहीं आ रहे। इससे तो सीधा मतलब यहीं निकलता है वो पूरे एपिसोड में भी नजर नहीं आएंगे।


    क्या इसके पीछे की वजह सलमान खान हैं? दरअसल सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि वो जिस गेस्ट को अप्रूव करते हैं वही शो में आते हैं। संजय दत्त की वजह से 'पानीपत' को शो में प्रोड्यूस करने की इजाजत दे दी गई होगी, लेकिन अर्जुन कपूर को शो में नहीं बुलाया गया।

    दरअसल सलमान और अर्जुन के रिश्ते ठीक नहीं है। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते जगजाहिर हैं। दोनों रिलेशनशिप मे हैं। और मलाइका सलमान के भाई अरबाज की पत्नी रह चुकी हैं। इसलिए सलमान अर्जुन को शो में नहीं बुलाना चाह रहे हों।

    वैसे अर्जुन 2018 में कपिल शर्मा शो में आए थे। वो श्रद्धा कपूर के साथ 'द हाफ गर्लफ्रेंड' की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।