अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बनवाया ये किसके नाम का टैटू?

    अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बनवाया ये किसके नाम का टैटू?

    अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बनवाया ये किसके नाम का टैटू?

    अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर एक A अक्षर का टैटू बनवाया है जो कि ताश के पत्ते का एक इक्का है। इस टैटू को देखते ही लगता है कि उन्होंने अपने नाम का अक्षय अपने हाथ पर गुदवाया है। लेकिन जब आप इस टैटू का कैप्शन पढ़ेंगे तो आपको इस टैटू के पीछे की कहानी पता चलेगी। दरअसल उन्होंने ये टैटू अपनी बहन अंशुला के लिए बनवाया है।

    उन्होंने इस टैटू का शेयर करते हुए लिखा, ''वो मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला और मैं, जिंदगी भर हमेशा के लिए और लेटर A के जरिए जुड़ गए हैं।''

    इस पर बहन अंशुला ने भी रियेक्ट करते हुए लिखा, ''लव यू।'' इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और आयुष्मान खुराना ने दिल वाला इमोजी कमेंट में किया है।

    बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बच्चे हैं। रविवार को अर्जुन कपूर ने फादर्स डे के मौके पर बोनी कपूर समेत अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ फोटो शेयर की थी। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी छाई थी।