अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम, सामने आई तस्वीर

    अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम

    अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम, सामने आई तस्वीर

    बॉलीवुड की सबसे प्यारी भाई बहन की जोड़ी अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। इस सीक्रेट प्रोजेक्ट की अधिक जानकारी तो नहीं है लेकिन जान्हवी और अर्जुन को साथ देखने का इंतजार बढ़ गया है। वैसे जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर कर ये तो बता दिया है कि दोनों कुछ बड़ा लेकर आने वाले हैं।

    अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम, सामने आई तस्वीर

    इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया -"यह एक फिल्म के लिए नहीं है, लेकिन यह एक सीक्रेट प्रोजेक्ट है जो रिलीज होने पर वायरल हो जायेगा। अर्जुन और जान्हवी ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की है और यह तय है कि वे अभी किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। यह एक ऐसा शूट होगा जो बेहद यादगार होगा क्योंकि यह पहली बार अर्जुन और जान्हवी को एक साथ लाता है। हमें इसे देखने के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करना होगा।"

    अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम, सामने आई तस्वीर

    खास बात ये है कि ये भाई बहन की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखने जा रही है। अब ये कोई फिल्म है या कोई विज्ञापन ये तो वक़्त के साथ सामने आ ही जायेगा। वर्कफ्रंट की बात करे तो अर्जुन कुछ समय पहले रिलीज़ हुई ‘संदीप और पिंकी फरार’ से खूब तारीफें पा चुके हैं। वहीं जान्हवी ‘गुड लक जैरी’, ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्मों में बिजी हैं।