अर्जुन कपूर ने लाइक की मलाइका अरोड़ा की बेटे के साथ की ये परफेक्ट फैमिली पिक्चर

    अर्जुन कपूर ने लाइक की मलाइका अरोड़ा की बेटे के साथ की ये परफेक्ट फैमिली पिक्चर

    अर्जुन कपूर ने लाइक की मलाइका अरोड़ा की बेटे के साथ की ये परफेक्ट फैमिली पिक्चर

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों का रिलेशनशिप अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों ने पिछले साल ही एक दूसरे के साथ रिलेशन में होने के बात पर मुहर लगा दी थी। अब दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े पोस्ट भी शेयर करते हैं और लाइक भी करते हैं। फ़िलहाल दोनों कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव बने हुए हैं।

    अर्जुन कपूर ने लाइक की मलाइका अरोड़ा की बेटे के साथ की ये परफेक्ट फैमिली पिक्चर

    हाल में मलाइका ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने बेटे अरहान और डॉग कैस्पर पर के साथ घर की बालकनी में नज़र आ रही हैं। मलाइका कैस्पर के साथ खेलती दिख रही हैं। वैसे तो इस फोटो पर हजारों लाइक और कॉमेंट्स हैं लेकिन अर्जुन कपूर का इस परफेक्ट फैमिली फोटो को लाइक करना और ज्यादा खूबसूरत है। अर्जुन ने इस प्यारी फोटो को लाइक किया है। वहीं मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और और पहले उनकी देवरानी रहीं सोहेल खान की पत्नी सीमा खान दिलों की बरसात कर दी है।  

    बता दें, अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरे काफी पहले से आ रही हैं। मलाइका और अरबाज़ के तलाक के बाद ऐसा कहा गया कि अर्जुन की वजह से दोनों अलग हुए। हालांकि, मलाइका ने कहा था कि तलाक के बाद उन्होंने आगे बढ़ने के बारे में सोचा। पिछले साल दोनों न्यूयॉर्क छुट्टियों पर गए थे। मलाइका ने अर्जुन के साथ की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। इस एक तस्वीर के बाद दोनों के रिश्ते पर मुहं लग गई। अब दोनों शादी कब कर रहे हैं इस बारे में दोनों का कोई प्लान नहीं है।