इस वजह से पैपराजी पर भड़के अर्जुन कपूर कहा, 'ओ लाल शर्ट वाले', देखिये वीडियो

    पैपराजी पर भड़के अर्जुन कपूर कहा, 'ओ लाल शर्ट वाले- देखिये वीडियो

    इस वजह से पैपराजी पर भड़के अर्जुन कपूर कहा, 'ओ लाल शर्ट वाले', देखिये वीडियो

    हमारे बॉलीवुड सेलेब्स आलीशान जिंदगी जीने के साथ उन्हें हर वक़्त कैमरे की नज़रों में रहना पड़ता है। इससे कभी तो एक्टर्स को ख़ुशी होती है लेकिन कई बार इन्हें अपना आपा खोते भी देखा गया है। हाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब अर्जुन कपूर उनकी तस्वीर लेने वाले एक फोटोग्राफर पर भड़क गए।

     दरअसल, रविवार शाम अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका संग करीना कपूर और नन्हें नवाब से मिलने उनके घर पहुंचे थे। जैसे ही वो अपनी गाड़ी से उतरे पैपराजी ने उन्हें तस्वीरों के लिए घेर लिया। वहीं एक फोटोग्राफर ने तस्वीर के लिए दीवार पर चढ़ना शुरू कर दिया। ये सब देख अर्जुन कपूर फोटोग्राफर पर भड़के और ऐसा करने के लिए रोका।

    वीडियो में देखिये, अर्जुन कहते हैं-‘थोड़ा तमीज राखो। वो विनती कर रहे हैं आपसे, ये आप गलत है। अप नीचे उतरो। आप बिल्डिंग की दीवार पर ऐसे मत चड़ा करो।' अर्जुन के इतना कहने के बाद भी जब व्यक्ति दीवार से नहीं उतरा तो, 'ये देखो अब आप मान भी नहीं रहे हो।' बाद में फोटोग्राफर भागने लगे तो अर्जुन ने उन्हें बुलाते हुए कहा, 'भाई साहब इधर आओ, लाल शर्ट वाले, क्यों डर के भाग रहे हो।'

    बता दें, हाल में करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में मलाइका लगातार अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने पहुंच रही हैं। इसके अलावा उनके घर परिवारवालों और दोस्तों का भी आना जाना लगा हुआ है।