अमृता अरोड़ा की पार्टी में अर्जुन संग पहुंची मलाइका, करण जौहर, गौहरी खान भी बने मेहमान

    अमृता अरोड़ा की पार्टी में अर्जुन संग पहुंची मलाइका

    अमृता अरोड़ा की पार्टी में अर्जुन संग पहुंची मलाइका, करण जौहर, गौहरी खान भी बने मेहमान

    मुंबई में एक तरफ कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों के आकंडे तेजी से बढ़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स पार्टीज करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। बीती रात अमृता अरोड़ा ने अपने घर एक पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में अमृता के कुछ खास दोस्त एक साथ नज़र आये।

    अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर ये खास आयोजन रखा था जिसमें करण जौहर, बहन मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नताशा पूनावाला, करिश्मा कपूर, गौहरी खान, संजय कपूर, माहीप कपूर जैसे सितारे पहुंचे थे। वहीं इस पार्टी से अमृता की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर गायब दिखी। उसकी वजह शायद मुंबई में फैला कोरोना और उनका नन्हा राजकुमार है।

    बता दें, कोरोना काल से पहले हर दूसरे दिन बॉलीवुड सेलेब्स कहीं न कहीं पार्टी करते नज़र आते थे। लेकिन कोरोना की मार से इन पार्टीज़ के नंबर जरुर कम हो गये हैं। हाँ, बस नए मामले हर रोज़ बढ़ रहे हैं। हाल में आमिर खान इस बीमारी की चपेट में आ गये हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा पिछले दिनों कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, मनोज बाजपाई, रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। कुछ ठीक हो कर वापस काम पर लौट गए हैं, तो वहीं कुछ अब भी क्वारांटीन हैं।