90 साल बॉलीवुड में बने रहना चाहते हैं अर्जुन कपूर, 9 साल के करियर पर कहीं ये बातें

    90 साल बॉलीवुड में बने रहना चाहते हैं अर्जुन कपूर

    90 साल बॉलीवुड में बने रहना चाहते हैं अर्जुन कपूर, 9 साल के करियर पर कहीं ये बातें

    अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में 9 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म इश्कजादे में परिणीति चोपड़ा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अर्जुन कपूर ने फिल्मी इंडस्ट्री में अपनी अलग ही जगह बनाई है।

    उन्होंने 9 साल पूरे होने पर जूम टीवी से बात की और कहा, ''आज मेरे 9 साल पूरे हो चुके हैं, इश्कजादे से लेकर आज नौ साल हो चुके हैं। मैं यहां 9 सालों से हूं और 90 और सालों तक रहूंगा और ये भी जानता हूं कि फिर भले कैमरे के आगे रहूं या पीछे।'' उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें आसानी से टारगेट किया जाता है क्योंकि वो पलट कर जवाब नहीं देते।

    पानीपत एक्टर ने आगे कहा कि वो अपनी वैल्यू जानते हैं। कभी फिल्में फ्लॉप भी होती हैं और हिट भी। कभी तारीफ के दो शब्द सुनने को मिलते हैं तो कभी खराब बातें। लेकिन अपने आपको जानना जरूरी है, तभी आप प्रोफेशनल तौर पर टिके रह सकते हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें को अर्जुन एक विलेन 2 में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म सरदार का ग्रांडसन नेटफ्लिक्स पर 18 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई देंगे।