टीवी एक्टर ने की मलाइका की तारीफ, तो अर्जुन बोले - पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना!

    एक्टर ने की मलाइका की तारीफ, तो अर्जुन बोले- पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना!

    टीवी एक्टर ने की मलाइका की तारीफ, तो अर्जुन बोले - पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना!

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार अब जग जाहिर है। दोनों अकसर अलग अलग जगहों पर एक साथ देखे जाते हैं। लेकिन ये पहला मौका था जब दोनों एक साथ पब्लिक इवेंट में एक साथ नजर आए। दोनों आस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न में पहुंचे थे, जहां अर्जुन कपूर मलाइका के लिए कुछ ज्यादा ही फिकरमंद दिखे।

    दरअसल टीवी एक्टर करन टेकर इस फिल्म फेस्टीवल को होस्ट कर रहे थे। वो मलाइका के पास पहुंचे और बोले, "मुझे ये कहना ही होगा कि 20 घंटे की फ्लाइट के बाद भी आप बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।'' करन ने अर्जुन के साथ भी चुटकी लेने की कोशिश की और कहा, ''आप लकी हैं जो इनके बगल में बैठे हैं।''

    इतना कहने पर अर्जुन उठकर खड़े हो गए, करन से माइक लिया और बोले, ''जाके पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना।'' अर्जुन के इस रियेक्शन पर वहां बैठे लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

    आस्ट्रेलिया में भी अर्जुन की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। एक और वीडियो में अर्जुन इवेंट में आते नजर आ रहे हैं और उनके फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। एक लेडी की आवाज आती है जो उन्हें हे सेक्सी कहकर बुलाती है। वहीं दूसरे शॉट में अर्जुन अपने फैंस से आकर बात करते नजर आते हैं।

    आस्ट्रेलिया में हो रहे इस फिल्म फेस्टीवल में अर्जुन और मलाइका के अलावा शाहरुख खान, तबु, जोया अख्तर, करण जौहर और अन्य स्टार्स भी पहुंचे हैं। ये फेस्टीवल 8 से 15 अगस्त तक चलेगा और इसमें 60 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।