अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' है मज़ेदार, अलग अंदाज़ में नज़र आये दोनों

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' है मज़ेदार

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' है मज़ेदार, अलग अंदाज़ में नज़र आये दोनों

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो ‘दिल है दीवाना’ आज रिलीज़ हो गया है। गाने में दोनों का अनोखा अंदाज़ आपको खूब पसंद आएगा। अभी तक आपने सेड वीडियोज देखेंगे होंगे लेकिन इस गाने में फ़िल्मी तड़के के साथ भरपूर एंटरटेनमेंट भी मिलेगा। गाने में दोनों की केमिस्ट्री कमाल है।

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' है मज़ेदार, अलग अंदाज़ में नज़र आये दोनों

    गाने में अर्जुन को एकदम अलग अंदाज़ में देखा जा सकता है। एक्टर का स्वैग वाला डांस आपको पसंद आएगा, हां, उनके चेहरे पर इस डांस के लिए की गई तगड़ी मेहनत भी आपको दिख जाएगी। अर्जुन बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' है मज़ेदार, अलग अंदाज़ में नज़र आये दोनों

    दूसरी तरफ रकुल प्रीत की अदाएं आपको अच्छी लगेंगी। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स कमाल है। दोनों अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से सबको मात दे रहे हैं। ‘दिल है दीवाना’ पार्टी ट्रैक है जिसकी शूटिंग पिछले दिनों मुंबई में की गई है। इस गाने को राधिका राव और विनय सपरू ने डायरेक्ट किया है। वहीं तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। ज़ारा खान और दर्शन रावल द्वारा गाया है।

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का पहला म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' है मज़ेदार, अलग अंदाज़ में नज़र आये दोनों

    देखिये ये गाना-

    वर्कफ्रंट की बात करें तो, रकुल ने पास ‘अनेक’, ‘थैंक गॉड’, ‘मेडे’ नाम की फिल्में हैं। वहीं अर्जुन, जो हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आए थे, में सरदार का पोता, और ‘भूत पुलिस’, जैसी फ़िल्में हैं। इस फिल्म में अर्जुन, सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम, जावेद जाफरी, फातिमा सना शेख और अली फजल के साथ नज़र आयेंगे।