अर्जुन कपूर और रुकुल प्रीत सिंह की फिल्म को मिला नया नाम, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

    अर्जुन कपूर और रुकुल प्रीत सिंह की फिल्म को मिला नया नाम

    अर्जुन कपूर और रुकुल प्रीत सिंह की फिल्म को मिला नया नाम, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

    अर्जुन कपूर और रुकुल प्रीत सिंह की नई फिल्म आने वाली है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम का कैमियो भी होगा। वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अर्जुन और रकुल तो है हीं साथ ही नीना गुप्ता आपका ध्यान ज्यादा खीचेंगी।

    इसी के साथ ये भी पता चल गया कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, जैसा की पहले चर्चाएं थीं। इस फिल्म का नाम पहले सरदार एंड ग्रेंडसन बताया जा रहा था लेकिन जब जॉन ने पोस्ट शेयर की तो उसमें पता चला कि फिल्म का नाम 'सरदार का ग्रेंडसन' है।

    जॉन ने पोस्ट में लिखा, ''अपने पैरेंट्स और ग्रेंडपैरेंट्स के लिए तैयार हो जाइए। सरदार का ग्रेंडसन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आने वाली है।''

    उम्मीद है कि अब मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर देंगे। फिल्म की तस्वीरों से साफ है कि कहानी में सिर्फ लव स्टोरी ही नहीं बल्कि अपने घर के बड़े बुजुर्गों के लिए भी प्यार दिखेगा। कुल मिलाकर दिख रहा है कि ये एक पारिवारिक फिल्म होने वाली है।