अर्जुन कपूर को कोरोना से मिला छुटकारा, दोबारा काम शुरू करने के लिए हैं तैयार

    अर्जुन कपूर को कोरोना से मिला छुटकारा

    अर्जुन कपूर को कोरोना से मिला छुटकारा, दोबारा काम शुरू करने के लिए हैं तैयार

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को पिछले 6 सितंबर को कोरोना हो गया था। इसके बाद वो घर में ही क्वारंटाइन हो गए थे। फिलहाल वो पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उनकी कोविड 19 की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। बुधवार को अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। एक्टर को ठीक होने में करीब एक महीना लग गया लेकिन अब वो दोबारा अपना काम शुरू करेंगे और उन्होंने फैंस और फोलोअर्स को शुक्रिया कहा है।

    अर्जुन ने लिखा, ''हाय! वीकेंड पर मेरा टेस्ट नेगेटिव आया। पूरी तरह से ठीक होने पर मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और दोबारा काम पर आने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मकता दे लिए थैंक्यू।'' उन्होंने इसके बाद बताया कि वायरस गंभीर है और कोई लापरवाही न बरते। इसके अलावा उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया कहा है।

    उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने तो उनका स्वागत किया है, इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन, अनुष्का शर्मा ने भी उनकी पोस्ट पर अपना रियेक्शन दिया है। अर्जुन ने कोरोना पॉजिटिव होने से पहले अपनी आने वाली फिल्म पर काम शुरू कर दिया था। अब इस फिल्म पर वो दोबारा काम शुरू करेंगे। बिना टाइटल वाली इस फिल्म को काशिव नायर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रुकुल प्रीत, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम अहम रोल में नजर आएंगे।