IIFA होस्ट करने वाले थे अर्जुन कपूर, एन मौके पर कार्तिक आर्यन ने किया रिप्लेस

    IIFA होस्ट करने वाले थे अर्जुन कपूर, एन मौके पर कार्तिक आर्यन ने किया रिप्लेस

    IIFA होस्ट करने वाले थे अर्जुन कपूर, एन मौके पर कार्तिक आर्यन ने किया रिप्लेस

    इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड अपने आप में सबसे बड़ा अवार्ड है। खास बात ये है कि 20 वां IIFA इस बार विदेश में नहीं बल्कि मुंबई के SVP स्टेडियम में ही हो रहा है। इस सबसे बड़े अवार्ड को लेकर सारी तैयारियां शुरू हो गई है। सबसे खास है इसके होस्ट। इस बार IIFA अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना के के नाम था। लेकिन एन में बदलाव करते हुए ऑर्गेनाइजर्स ने अर्जुन को रिप्लेस कर कार्तिक आर्यन को ये अवार्ड फंक्शन होस्ट करने का जिम्मा दिया है।

    IIFA होस्ट करने वाले थे अर्जुन कपूर, एन मौके पर कार्तिक आर्यन ने किया रिप्लेस

    एन मौके पर अर्जुन कपूर को रिप्लेस कर कार्तिक को लाने का क्या कारण था ये अभी तक कोई नहीं जानता। वहीं 18 सितंबर को मुंबई के SVP स्टेडियम में होने वाले इस फंक्शन में कार्तिक आर्यन और आयुष्मान को बतौर होस्ट के रूप में देखा जा सकता है। इस अवार्ड फंक्शन में सलमान खान, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, सारा अली खान जैसे सितारे नजर आएंगे।  तो तैयार हो जाइये इस धमाकेदार शाम के लिए !