रणवीर सिंह के इतने करीब हैं अर्जुन कपूर कि खुद को बना लिया दीपिका की सौतन !

    रणवीर सिंह के इतने करीब हैं अर्जुन कपूर कि खुद को बना लिया दीपिका की सौतन !

    रणवीर सिंह के इतने करीब हैं अर्जुन कपूर कि खुद को बना लिया दीपिका की सौतन !

    एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड के दो पक्के यार हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल दोनों के दूसरे की एडवाइस लेना नहीं भूलते। कहा ये भी जा रहा था कि अर्जुन ने पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में काम करने से पहले रणवीर से एडवाइस ली थी। लेकिन इस बारे में अर्जुन का कुछ और ही कहना है।

    हाल में मिड डे को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि उन्होंने पानीपत को लेकर रणवीर से कोई सलाह नहीं ली है। उनके मुताबित रणवीर की सोच संजय लीला भंसाली से मिलती होती ना कि पानीपत के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर से। दोनों का फ़िल्में बनाने का तरीका काफी अलग है।

    रणवीर सिंह के इतने करीब हैं अर्जुन कपूर कि खुद को बना लिया दीपिका की सौतन !

    अर्जुन ने रणवीर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा रणवीर अचानक उनके डबिंग स्टूडियो पहुंच जाते हैं। उन्हें लम्बे वॉइस मैसेज भेजते हैं, गालों पर किसेज करते हैं। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है जो भी चीज से प्रभावित नहीं होता। वो दीपिका से कहते हैं कि वो उनकी सौतन हैं।

    रणवीर सिंह के इतने करीब हैं अर्जुन कपूर कि खुद को बना लिया दीपिका की सौतन !

    बता दें, अर्जुन कपूर जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत में नज़र आने वाले हैं। पानीपत का ट्रेलर देखने के बाद इसकी तुलना रणवीर की बाजीराव मस्तानी से की गई थी। लेकिन अर्जुन ने ये साफ़ कर दिया कि बाजीराव और उनका किरदार सदाशिव अलग हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है जो 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।