अर्जुन कपूर ने बताया क्यों मलाइका उनके लिए बाकी लड़कियों से अलग हैं

    अर्जुन कपूर ने बताया क्यों मलाइका उनके लिए बाकी लड़कियों से अलग हैं

    अर्जुन कपूर ने बताया क्यों मलाइका उनके लिए बाकी लड़कियों से अलग हैं

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों ने पिछले साल ही एक दूसरे के साथ रिलेशन में होने के बात पर मुहर लगाई थी। फ़िलहाल दोनों कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव। वैसे तो पिछले कुछ सालों से दोनों की शादी की खबरे खूब उड़ रही हैं। लेकिन अर्जुन ने अब खुद ही बता दिया कि फ़िलहाल दोनों का शादी का कोई इरादा नहीं है। वो जब भी शादी करेंगे सबको अपनी शादी के बारे में बतायेंगे जरुर। इसके अलावा अर्जुन ने ये भी बता दिया कि मलाइका उनके लिए बाकी लड़कियों से अलग क्यों हैं।

    दरअसल, हाल में अर्जुन बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव चैट में शामिल थे। एक फैन ने अर्जुन से पूछा कि कोई एक चीज़ जो उन्हें मलाइका में पसंद है। अर्जुन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘"जब आप किसी से प्यार करते हैं तो यह कहना मुश्किल होता है कि कोई एक चीज़ जो आपको पसंद है। मुझे लगता है कि वह वास्तव में वो मुझे समझती है, मेरे साथ काफी पेशेंस हैं। मैं किसी के साथ भी उतना सरल व्यक्ति नहीं हूं। जिस तरह से वह मेरे साथ है उसका पेशेंस होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। वो काफी समझदार है जिसकी मुझे जरूरत होती है। वह मुझसे उम्र में बड़ी है और यह शांत और परिपक्वता की भावना रखने में सक्षम है, जिसकी आपको आवश्यकता है जब आप मेरे जैसे किसी व्यक्ति के आसपास हों जो कभी-कभी थोड़ा इमपेशेंस और इमोशनल हो जाता है।"

    बता दें, अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरे काफी पहले से आ रही हैं। मलाइका और अरबाज़ के तलाक के बाद ऐसा कहा गया कि अर्जुन की वजह से दोनों अलग हुए। हालांकि, मलाइका ने कहा था कि तलाक के बाद उन्होंने आगे बढ़ने के बारे में सोचा। पिछले साल दोनों न्यूयॉर्क छुट्टियों पर गए थे। मलाइका ने अर्जुन के साथ की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। इस एक तस्वीर के बाद दोनों के रिश्ते पर मुहं लग गई। अब दोनों शादी कब कर रहे हैं इस बारे में दोनों का कोई प्लान नहीं है।