अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वरांटाइन

    अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वरांटाइन

    अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वरांटाइन

    कोरोनावायरस की चपेट में न सिर्फ आम लोग आ रहे हैं बल्कि सेलेब्स को भी कोरोना का सामना करना पड़ रहा है। अब बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ''ये जानकारी देना मेरी ड्यूटी है कि मैं कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। मुझे ठीक फील हो रहा है और मुझमें कोई लक्ष्ण नही हैं। मैं खुद को डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर आइसोलेट कर लिया है और घर पर ही क्वांरटाइन रहूंगा। मैं एडवांस में ही सपोर्ट करने के लिए लोगों का धन्यवाद करता हूं और आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ पर अपडेट देता रहूंगा। ये काफी अलग समय और मुझे उम्मीद है कि इस वायरस पर मानवता पर काबू पा लेगी। ढेर सारा प्यार अर्जुन।''

    अर्जुन की इस पोस्ट के बाद उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं आ रही हैं। वैसे इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में जया बच्चन को छोड़कर अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली को कोरोना हो चुका है। सभी लोग स्वस्थ होकर घर पर हैं और अमिताभ ने को काम भी शुरू कर दिया है। वहीं टीवी की दुनिया में भी कई सेलेब्स को कोरोना हुआ था। पार्थ समथान ने भी खुद कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी।