सुशांत सिंह राजपूत से फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' छीनने के लिए ट्रोल हो रहे हैं अर्जुन कपूर

    सुशांत से फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' छीनने के लिए ट्रोल हो रहे हैं अर्जुन कपूर

    सुशांत सिंह राजपूत से फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' छीनने के लिए ट्रोल हो रहे हैं अर्जुन कपूर

    सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिस्म को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे फ़ोटोज़, और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिससे सुशांत को भी नेपोटिस्म और बड़े स्टार्स की दादागिरी का शिकार बताया जा रहा है।

    ऐसे में सोशल मीडिया पर ऑथर चेतन भगत का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है। ये ट्वीट 2015 का है। इस ट्वीट में उन्होंने एलान किया था कि उनके नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनने वाली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभाएंगे। लेकिन अंत में ये फिल्म अर्जुन कपूर की झोली में जा गिरी। इसी बात को लेकर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हैशटैग अर्जुन कपूर और हैशटैग हाफ गर्लफ्रेंड ट्रेंड कर रहा है। 

    हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म चेतन भगत के नॉवेल पर बनी थी। मई, 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। लेकिन ये फिल्म पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। अब में अर्जुन को फिल्म दे दी गई।

    अब नवंबर 2015 में किये चेतन भगत का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट के जरिये अर्जुन कपूर पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे कमेंट आ रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ट्रेंड कर रहे हैं। बताया जा रहा है नेपोटिस्म की वजह से हाफ गर्लफ्रेंड सुशांत से छीनकर अर्जुन कपूर को दे दी गई। जबकि सुशांत ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था उन्हें हाफ गर्लफ्रेंड से निकाला नहीं गया था बल्कि डेट क्लेश होने के कारण उन्होंने खुद फिल्म छोड़ दी थी। दरअसल, उसी वक़्त सुशांत दिनेश विजान की फिल्म कर रहे थे। सुशांत चाहते थे वो दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ कर लें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसलिए वो पहले दिनेश विजन की फिल्म को हां बोल चुके थे इसलिए उन्होंने मोहित सूरी की हाफ गर्लफ्रेंड छोड़ दी।