अर्जुन कपूर होंगे अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लीड हीरो, ऐसी होगी कहानी

    अर्जुन कपूर होंगे अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लीड हीरो

    अर्जुन कपूर होंगे अजय बहल की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लीड हीरो, ऐसी होगी कहानी

    अर्जुन कपूर की हाल में डिजिटल रिलीज़ फिल्मों को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला है। हाल में परिणीती चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'सरदार का ग्रैंड सन' डिजिटल पर रिलीज़ हुई हैं। इन फिल्मों में अर्जुन की परफॉरमेंस की खूब तारीफ हो रही हैं। वहीं ताजा खबरों की माने तो अब एक्टर की लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन अजय बहल की अगली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में लीड किरदार निभाते दिखेंगे।

    अजय बहल की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म 'सेक्शन 375' को अच्छा रिस्पोंस मिला था। इस ये एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म थी जिसमें अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई थी। अब वो अर्जुन कपूर को अपनी अगली फिल्म में डायरेक्ट करेंगे। इस बाते में पिंकविला को सूत्र ने बताया है-‘यह भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा प्रोड्यूस  एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसकी कहानी एक लव ट्रायंगल हो सकती है जिसमें अर्जुन फिल्म का हीरो है, जिसे दो हीरोइन के साथ जोड़ा जाता है। कहानी के अन्य विवरणों को फिलहाल गुप्त रखा गया है, हालांकि, विचार यह है कि फिल्म को जल्द से जल्द फ्लोर पर ले जाया जाए।’मेकर्स अब लॉकडाउन हटने का इंतजार कर रहे हैं ताकि जल्दी से जल्दी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा सके।

    बता दें, 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन की परफॉरमेंस देखने के बाद उन्हें ये किरदार ऑफर किया गया। वहीं अर्जुन ने भी अजय बहल की इस कहानी को सुनने के तुरंत बाद हां कर दी। अब ये जानने का इंतजार है कि अर्जुन के साथ फिल्म की दो हीरोइन कौन होंगी।