अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद हुए अलग, मां के साथ रहेंगी बेटियां

    अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद हुए अलग

    अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद हुए अलग, मां के साथ रहेंगी बेटियां

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का मंगलवार को आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। 21 साल बाद बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने आपसी मंजूरी से तलाक लिया। दोनों ने 30 अप्रैल 2019 को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। इसके करीब छह महीने बाद प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया।

    अर्जुन और माहिरा ने 1998 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं। लेकिन दोनों बेटियां मां के साथ बांद्रा में स्थित डुप्‍लेक्‍स में रहेंगी। वैसे दोनों के बीच खटपट की खबरें तो 2011 से ही आ रही थीं, लेकिन दोनों ने 2018 में अलग होने का ऐलान किया। इसके बाद अर्जुन कपूर अलग हो गए और बताया गया कि वो किराए के घर में रह रहे थे।

    अर्जुन फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशन मे हैं। इसी साल 18 जुलाई को उनका एक बेटा भी हुआ है, जिसका नाम अरिक रखा है। अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात 2009 में आईपीएल की एक आफ्टर पार्टी में हुई थी। इसके कुछ समय बाद से ही दोनों की डेट की खबरें आने लगी थीं।