तलाक के बाद पत्नी मेहर और बेटियों के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं अर्जुन रामपाल !
अभी कुछ समय पहले ही एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी 20 साल की शादी को तोड़ते हुए पत्नी मेहर जेसिका से तलाक लेने का फैसला लिया था। दोनों लम्बे वक़्त से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। दोनों के अलग होने की खबर ने सभ को हैरान कर दिया था। इसके पीछे की वजह अर्जुन का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अर्जुन पत्नी और अपनी दोनों बेटियों के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। ये तस्वीर खुद अर्जुन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
इस तस्वीर में उनकी पत्नी मेहर और दोनों बेटियां माहिका और मायरा है। तो क्या अर्जुन और मेहर के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। वैसे हम तो यही चाहते हैं कि दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो जाये और ये कपल वापस एक हो जाये।
अर्जुन और मेहर ने साल 1998 में शादी की थी। उस वक़्त अर्जुन के सफल मॉडल और मेहर मिस इंडिया थी। लेकिन पिछले कुछ वक़्त से दोनों के बीच दूरियां आ गई। लेकिन अर्जुन और मेहर दोनों ने ये बात कही थी कि वो अपनी दोनों बेटियों के लिए हमेशा साथ रहेंगे। उम्मीद है ये साथ उम्रभर का बन जाए।