अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रियेला ने शेयर की नवजात बेटे की पहली तस्वीर !

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रियेला ने शेयर की नवजात बेटे की पहली तस्वीर !

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रियेला ने शेयर की नवजात बेटे की पहली तस्वीर !

    अर्जुन रामपाल 18 जून को तीसरी बार पिता बने जब उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया। नए-नए पेरेंट्स बने अर्जुन और गेब्रियेला हॉस्पिटल में अपने इस खूबसूरत मोमेंट को जी रहे हैं और अपने बच्चे का नाम डिसाइड कर रहे हैं।

    इसी बीच गैब्रियेला ने दुनिया के साथ अपने बच्चे की एक तस्वीर शेयर की। गैब्रियेला आजकल इन्स्टाग्राम पर अपनी स्टोरीज़ में बहुत सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, ये उनकी तरफ से एक नयी चीज़ है क्योंकि वो पहले ऐसा नहीं करती थीं।

    उन्होंने इन्स्टा स्तीरय पर अपनी तस्वीर लगाईं जिसमें वो खूब ग्लो कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हॉस्पिटल से एक और तस्वीर शेयर की जिसमें अर्जुन ने अपने बच्चे को गॉड में उठा रखा है। देखिए तस्वीर: 

    हालांकि इस तस्वीर में बच्चे का चेहरा नहीं नज़र आ रहा है। मगर हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही गैब्रियेला पूरी तस्वीर भी शेयर करेंगी। अर्जुन अभी से अपने बच्चे के लिए प्यारे-प्यारे गिफ्ट ला रहे हैं: 

    गैब्रियेला भी पूरी तरह ठीक हैं जैसा कि उनकी इस तस्वीर से देखा जा सकता है जिसमें वो बहुत खूबसूरती से ग्लो करती हुई नजर आ रही हैं: 

    अर्जुन और गैब्रियेला ने एक साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। आपको बता दें कि अर्जुन की अपनी पिछली शादी से 2 बेटियाँ हैं और गैब्रियेला की डिलीवरी के दौरान वो भी हॉस्पिटल में थीं।