अर्जुन रामपाल का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, कहा -वैक्सीन की वजह से हुए जल्दी ठीक

    अर्जुन रामपाल का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

    अर्जुन रामपाल का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, कहा -वैक्सीन की वजह से हुए जल्दी ठीक

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल कोरोना से ठीक हो गये हैं। आज उनके टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अर्जुन इस बीमारी से एक ही हफ्ते के समय में ठीक हुए हैं। उन्होंने 17 अप्रैल को खुद को कोरोना होने की जानकारी दी थी। एक्टर ने बताया था कि उनमे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है लेकिन उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। अब वो इस जानलेवा बीमारी से फ्री हो चुके हैं।

    अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी जल्दी रिकवरी का कारण कोरोना वैक्सीन को बताया। एक्टर के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले ही कोविद वैक्सीन ली थी जिस वजह से वो जल्दी ठीक हो पाए। आगे उन्होंने सभी को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।

    आगे अर्जुन ने अपने फैंस से घर पर ही सुरक्षित रहने और सभी नियम कानूनों को का पालन करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार, फ्रेंड्स और फैंस का भी शुक्रियादा किया। बता दें, मुंबई में सिर्फ 24 के अन्दर 7684 नए मामले दर्ज किये गए। वहीं 62 मौतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये नंबर हैरान करने वाले हैं। ऐसे में सरकार कड़े कानून बना रही है।