अर्जुन रामपाल ने बेटी मायरा को किया बर्थडे विश, कहा - 'मेरी हंसी, मेरी खुशी'!

    अर्जुन रामपाल ने बेटी मायरा को इस अंदाज में किया बर्थडे विश!

    अर्जुन रामपाल ने बेटी मायरा को किया बर्थडे विश, कहा - 'मेरी हंसी, मेरी खुशी'!

    अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नजर नहीं आ रहे लेकिन वो फिर भी सोशल मीडिया पर बने रहते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमेट्रिएड्स की वजह से भी वो खबरों में बने रहते हैं। जो कि जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब अर्जुन रामपाल ने अपनी बेटी मायरा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और बर्थडे विश किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग, माई बेबी गर्ल, मेरी हंसी, मेरी खुशी।''

    अर्जुन की दो बेटियों हैं मायरा और माहिका। ये दोनों अर्जुन और उनकी एक्स वाइफ मेहर जेसिया की बेटियां हैं। आज उनकी छोटी बेटी मायरा का जन्मदिन है। मायरा आज 14 साल की हो गई हैं। 20 साल एक साथ रहने के बाद अर्जुन भले ही मेहर से अलग हो गए लेकिन वो अपनी दोनों बेटियों के साथ वक्त बिताते रहते हैं। मेहर और अर्जुन ने पिछले साल ही अलग होने का ऐलान किया था। इसके बाद खबर आई थी कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैबिएला प्रेग्नेंट हैं।