अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बेबी शावर पर पहुँचीं उनकी दोनों बेटियां !

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बेबी शावर पर पहुँचीं उनकी बेटियां !

    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बेबी शावर पर पहुँचीं उनकी दोनों बेटियां !

    जहां सूरज बड़जात्या जैसे बॉलीवुड डायरेक्टर्स ने एक परिवार की तस्वीर हमेशा बहुत खुश-खुश और पारम्परिक दिखाई है, वहीँ असल ज़िन्दगी में परिवार बहुत उलझे हुए भी हो सकते हैं। लेकिन हम अगर अपने दुलारे बॉलीवुड वालों की बात करें, तो ये लोग उलझी हुई सिचुएशन को बहुत मैच्योर तरीके से हैंडल करते हैं। 

    कुछ ही समय पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने 19 साल तक पत्नी रहीं मेहर जेसिया से डिवोर्स के लिए फाइल किया है। इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला देमेत्रिएदस को डेट करना शुरू किया।

    जल्द ही इस कपल ने अनाउंस किया कि इन्हें बेबी होने वाला है। हाल ही में अर्जुन ने गैब्रिएला के लिए बहुत मस्त सा बेबी शावर फंक्शन भी रखा। और अंदाजा लगाइए कि यहां पर 2 अनोखे गेस्ट कौन थे ? कोई और नहीं, अर्जुन की 2 बेटियाँ ! मेहर जेसिया के साथ शादी से अर्जुन की 2 बेटियां हैं, महिका औउर मायरा।

    इन दोनों ने गैब्रिएला का बेबी शावर अटेंड किया और वहां पर मौजूद लोगों के साथ खूब मस्ती भी की। इस मौके पर अर्जुन गैब्रिएला के साथ अपने प्यार, और फंक्शन पर अपनी दोनों बेटियों के मौजूदगी पर भी बोले। 

    उन्होंने कहा, ‘हम कॉमन फ्रेंड्स के ज़रिए मिले थे। और क्या कहूँ? कि उन्होंने मेरा पीछा किया? आप इमेजिन करते रहिए दोस्त ! हमें डेट कारते हुए एक साल ही हुआ है और हम यहां हैं। हमेशा साथ रहने की लिए। और मैं ये जोड़ना चाहूँगा, ये बहुत ज़रूरी था कि मेरी बेटियां ये समझें कि वो (गैब्रिएला) भी परिवार का हिस्सा हैं। मैं खुशनसीब हूं कि उन्होंने ये समझा है, बिना कुछ पूछे।’

    हमारी शुभकामनाएं अर्जुन के साथ हैं और अर्जुन जिस तरह पूरी सिचुएशन को हैंडल कर रहे हैं, वो वाकई खूबसूरत है।