कंफर्म: 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे

    'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे 'अर्जुन रेड्डी' फेम

    कंफर्म: 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे

    रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म में वो एक गुजराती छोकरे के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में अभी तक लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं थीं, लेकिन अब इसपर से भी पर्दा उठ गया है। साउथ की पॉपुलर फिल्म अर्जुन रेड्डी की एक्ट्रेस शालिनी पांडे रणवीर सिंह के साथ जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ ही वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।

    यशराज फिल्म्स की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, ''जयेशभाई जोरदार में शालिनी पांडे रणवीर सिंह की हिरोइन हैं।'' इससे पहले फिल्म से रणवीर सिंह का लुक सामने आया था। जहां यशराज फिल्म्स जयेशभाई जोरदार को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं दिव्यांग ठक्कर इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

    शालिनी के बारे में बात करें तो वो अर्जुन रेड्डी फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं। इसी फिल्म का हिंदी रीमेक कबीर सिंह है। जिसमें शालिनी का कैरेक्टर कियारा ने प्ले किया था। फिल्म में शालिनी का नाम प्रीति था। साउथ की ये फिल्म और इसका हिंदी रीमेक दोनों ही सुपर हिट साबित हुए थे। अर्जुन रेड्डी के अलावा शालिनी पांडे कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करके अपना नाम बना चुकी हैं। अब बॉलीवुड में भी वो अपना नाम बनाने के लिए तैयार हैं।