'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवेराकोंडा जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, खुद ही दी फिल्म के बारे में ये जानकारी!

    'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवेराकोंडा जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

    'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवेराकोंडा जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, खुद ही दी फिल्म के बारे में ये जानकारी!

    शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की पॉपुलैरिटी का क्या आलम था ये किसी से छिपा नहीं था। ये बात सभी जानते हैं कि ‘कबीर सिंह’, तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक थी। ‘अर्जुन रेड्डी’ भी रिलीज़ के बाद भयंकर पॉपुलर हुई थी और इसकी पॉपुलैरिटी का आलम ये था कि येलुगू में बनी फिल्म को हिंदी भाषी राज्यों में भी लोगों ने सबटाइटल्स के साथ देखा था। ‘अर्जुन रेड्डी’ के हीरो विजय देवेराकोंडा की पॉपुलैरिटी भी इस फिल्म के बाद आसमान छूने लगी थी और उनकी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ की कामयाबी के बाद तो उनकी डिमांड हर तरफ बढ़ गई। 

    अब विजय की डिमांड न सिर्फ साउथ में ज़बरदस्त है, बल्कि बॉलीवुड वाले भी विजय को अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। हाल ही में जब करण जौहर ने अनाउंस किया कि वो विजय देवेराकोंडा की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। तो सभी को लगा कि विजय इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट से जुडी और कोई डिटेल सामने नहीं आई। लेकिन विजय के फैन्स के लिए एक और बड़ी खबर ये है कि वो जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

     और ये बात कन्फर्म की है खुद विजय ने! IFFI 2019, गोवा में बोलते हुए विजय ने खुद अपने बॉलीवुड डेब्यू के बारे ने बात की। जिम्मी ने बताया, ‘आपको ड्रामा और एक्शन के साथ प्यार देखने को मिलेगा। ये थ्रिलर नहीं होगी क्योंकि फिर तो एकदम खिचड़ी बन जाएगी। हम इसे जल्दी ही बनाएंगे।’