अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर आई नन्हीं परी, नाम रखा आयत शर्मा !

    अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर आई नन्हीं परी

    अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर आई नन्हीं परी, नाम रखा आयत शर्मा !

    आज सलमान खान के 54वें जन्मदिन पर उन्हें बहन अर्पिता से खास तोहफा मिला है। अर्पिता ने आज ही के दिन एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। अब इससे बड़ा तोहफा सलमान के लिए क्या ही हो सकता है। सलमान को उनके जन्मदिन वाले दिन एक प्यारी भांजी मिली है।

    इस खबर की जानकारी खुद आयुष शर्मा ने मीडिया को दी। आयुष को आज सुबह हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। मीडिया के पूछने पर उन्होंने बताया कि बेटी हुई है।

    आयुष ने बेटी होने की खबर अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिये भी दी। आयुष ने बेटी का नाम आयात बताते हुए इस नई दुनिया में उनका स्वागत किया।

    बता दें, आयुष और अर्पिता ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की थी। साल 2016 में सबके लाडले बेटे आहिल को जन्म दिया और आज दोबारा बेटी आयत शर्मा के माता पिता बन गए हैं।