आर्यन खान पानी में डुबाकर खाते हैं बिस्किट, जेल में ऐसे कट रहे हैं दिन

    आर्यन खान पानी में डुबाकर खाते हैं बिस्किट

    आर्यन खान पानी में डुबाकर खाते हैं बिस्किट, जेल में ऐसे कट रहे हैं दिन

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बुधवार को भी बेल नहीं मिली। उन्हें कुछ और समय तक जेल में ही रहना पड़ेगा। इस दौरान ये सामने आया है कि आर्यन खान जेल में कैसे अपने दिन बिता रहे हैं। आर्यन के साथ रह रहे एक कैदी ने अपना आंखों देखा हाल बताया है।

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक 16 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल से रिहा हुए श्रवण नडार ने बताया कि आर्यन खान काफी गुमसुम रहते हैं, वो जेल का खाना भी नहीं खाते।

    श्रवण ने बताया, ''आर्यन ने पहले दिन ही जेल की चाय पी थी। वह मैंने ही उसे दी थी। इसके अलावा उसने कुछ नहीं खाया। वह कैंटीन से बिस्किट, चिप्स मंगाता है। बिस्किट को पानी में डुबोकर खाता है। मैंने कई बार देखा है। बोतलबंद पानी पीता है। जेल के नियम के मुताबिक 'हक का भत्ता' (अपने हिस्से का खाना) लेना होता है। आर्यन अपना खाना लेता जरूर है, लेकिन वह उसे दूसरे कैदियों को दे देता है। वह कुछ नहीं खाता।''

    श्रवण के मुताबिक, ''आर्यन घर से आई टी-शर्ट और जींस पहन रहा है। उसे कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा। मैं परसों जब आ रहा था, तब उसने मनीऑर्डर से आए 4500 रु. से चिप्स और पानी की 5 दर्जन बॉटल ली थीं। मैंने आर्यन से बात की, उसने बस इतना कहा- आपको बधाई, आप जा रहे हो बाहर। मैंने उससे कहा कि आप भी जल्दी आ जाओगे, ऊपरवाले पर भरोसा रखो।''

    जेल के रूटीन के बारे में श्रवण ने कहा, ''सुबह 6 बजे सीटी बजती है। कैदियों की गिनती होती है। आर्यन भी गिनती के बाद हाथ-मुंह धोकर नाश्ता लेने आता है। नाश्ते में शीरा, पोहा और चाय होती है। आर्यन इसे दूसरे कैदी को दे देता है। 10 बजे खाना मिलता है। खाने में 2 रोटी, दाल और सब्जी होती है। आर्यन उसे भी दूसरों को दे देता है। उसके बाद वो आराम करने चला जाता है। दोपहर 3 बजे चाय मिलती है। फिर शाम को 5.30 बजे खाना मिलता है। 6 बजे फिर सभी कैदियों की काउंटिंग होती है। फिर सब अपने बैरक में लौट जाते हैं। आर्यन शांत बैठा रहता है, या फिर लेट जाता है।''