नागिन 5 में नजर आ सकते हैं आसिम रियाज, दिव्यांका त्रिपाठी और कृतिका सेंगर?

    नागिन 5 में नजर आ सकते हैं आसिम रियाज, दिव्यांका त्रिपाठी और कृतिका सेंगर?

    नागिन 5 में नजर आ सकते हैं आसिम रियाज, दिव्यांका त्रिपाठी और कृतिका सेंगर?

    लॉकडाउन का असर टीवी के पॉपुलर शो नागिन 4 पर भी पड़ा और ये शो बंद होने वाला है। इसके लिए एकता कपूर ने खुद वीडियो बनाकर माफी मांगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद नागिन 4 के चार एपिसोड शूट होंगे और इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। वहीं नागिन 5 की तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

    नागिन 5 में शिविन नारंग औ महक चहल का नाम जुड़ा था। हालांकि महक ने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद हाल ही में शो की क्रिएटिव हेड मुक्ता ढोंड नागिन 5 का पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ये फोटो काफी वायरल हुई और इसके बाद फैंस ने हिना खान और दीपिका कक्कड़ को शो में रखने की अपील कर डाली।

    हालांकि कुछ और ही खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की एक रिपोर्ट की मानें तो शो में दिव्यांका त्रिपाठी, आसिम रियाज और कृतिका सेंगर नजर आएंगी। दिव्यांका और कृतिका नई नागिन हो सकती हैं। दिव्यांका का इसमें नेगेटिव रोल होगा। वहीं आसिम रियाज नए शो में मौनी रॉय के बेटे का रोल करते नजर आ सकते है। वैसे अगर ऐसा होता है तो इन स्टार्स के साथ ये शो देखान काफी दिलचस्प होगा।