शेफाली जरीवाला ने किया खुलासा, आसिम रियाज नही हैं 'बिग बॉस 13' के व्हट्सएप ग्रुप का हिस्सा

    आसिम रियाज नही हैं 'बिग बॉस 13' के व्हट्सएप ग्रुप का हिस्सा

    शेफाली जरीवाला ने किया खुलासा, आसिम रियाज नही हैं 'बिग बॉस 13' के व्हट्सएप ग्रुप का हिस्सा

    बिग बॉस का 13वां सीजन बाकी सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा और इसके कंटेस्टेंट भी। इस बार घर में कुछ ज्यादा ही लड़ाइयां और वॉयलेंस दिखाया गया था जिसकी वजह से कहा जा रहा था कि ये सारे कंटेस्टेंट घर से निकलने के बाद आपस में बात तक नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी भी कई कंटेस्टेंट सुर्खियों में हैं। इनका एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना है। जिसमें बिग बॉस 13 के लगभग सभी कंटेस्टेंट हैं।

    हाल ही में खुलासा हुआ था कि इस ग्रुप के एडमिन हिंदुस्तानी भाऊ हैं लेकिन अब ग्रुप की एक और बात सामने आई है। शेफाली जरीवाला ने वेबसाइट टेलीचक्कर को बताया कि इस ग्रुप में आसिम रियाज नही हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह उन्होंने नहीं बताई। लेकिन कमाल की बात है कि इस ग्रुप में हिमांशी खुराना हैं। आसिम की इस वक्त सबसे ज्यादा बात हिमांशी से ही होती है और वो उनकी गर्लफ्रेंड भी मानी जाती हैं।

    हिमांशी ने ही बताया था, ''जी हां, हमारा एक व्हाट्सएप्प ग्रुप है जिसमें हम सब बिग बॉस के कंटेस्टेंट हैं और इस ग्रुप को रन करते हैं भाऊ (हिन्दुस्तानी भाऊ), जिसमें फनी जोक्स वगैरह हम सब शेयर करते रहते हैं।'' आसिम की घर में कई लोगों से लड़ाइयां हुई थीं। उनका सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल से जमकर झगड़ा हुआ था। इनमें सबसे ज्यादा लड़ाई सिद्धार्थ के साथ हुई थी। हालांकि अब क्या कारण है कि आसिम इस ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं ये तो कोई कंटेस्टेंट ही बता सकता है।