रैंप पर आसिम रियाज ने दिखाए जबरदस्त जलवे, नहीं हट रही थीं निगाहें (वीडियो)

    रैंप पर आसिम रियाज ने दिखाए जबरदस्त जलवे (वीडियो)

    रैंप पर आसिम रियाज ने दिखाए जबरदस्त जलवे, नहीं हट रही थीं निगाहें (वीडियो)

    आसिम रियाज का जलवा बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी बरकरार है। हाल ही में खबर आई कि वो बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। उनकी जैकलीन के साथ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

    अब सोशल मीडिया पर उनके और जलवे देखने को मिले हैं। आसिम ने बेंगलुरु में फैशन डिजाइनर पंकज सोनी के लिए रैंप वॉक किया। रैंप वॉक की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। जिसमें देखा जा सकता है आसिम वॉक वेडिंग कलेक्शन का कुरता पजामा पहने टशन में आते हैं। एक वीडियो में वो अकेले वॉक कर रहे हैं जबकि दूसरी वीडियो में वो बाकी मॉडल्स को लीड कर रहे हैं। यहां देखिए आसिम का जलवा।

    आसिम बिग बॉस में आने से पहले भी मॉडल रहे हैं। उनको एड्स और बॉलीवुड में कुछ रोल्स में देखा गया था। लेकिन बिग बॉस ने उनकी किस्मत बदल दी। बिग बॉस से निकलने के बाद वो वर्क मोड में आ गए हैं। उन्हें एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। फैंस को उनकी जैकलीन के साथ म्यूजिक एल्बम का बेसब्री से इंतजार रहेगा।