असम बाढ़ पर जॉन अब्राहम और वरुण धवन की अपील, तत्काल मदद के साथ रिलीफ फण्ड के लिए मांगी डोनेशन!

    असम बाढ़ पर जॉन और वरुण की अपील

    असम बाढ़ पर जॉन अब्राहम और वरुण धवन की अपील, तत्काल मदद के साथ रिलीफ फण्ड के लिए मांगी डोनेशन!

    बॉलीवुड एक्टर्स सिर्फ़ पर्दे पर हमें एंटरटेनमेंट ही नहीं देते बल्कि इनमें से कई बड़े नाम लगातार ज़रूरी मुद्दों पर भी आगे बढ़कर बोलते रहते हैं। उत्तर-पूर्वी राज्य आसाम इस समय बहुत भयानक बाढ़ की चपेट में है। इस बार की बाढ़ को, इस क्षेत्र में आई सबसे बुरी बाढ़ में से एक बताया जा रहा है। आसाम के 33 जिलों में से 27 जिलों के, लगभग 40 लाख लोग इस बाढ़ से पीड़ित हैं और 97 लोग अबतक इस आपदा में अपनी जान गँवा चुके हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने जॉन अब्राहम और वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर आसाम के लिए आवाज़ उठानी शुरू की है। जॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट से आसाम बाढ़ की कुछ भयावह तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आसाम को मदद की जरुरत है... बहुत जल्द।’

    जॉन ने अपने ट्वीट के साथ आसाम सरकार के रिलीफ फण्ड का लिंक भी शेयर किया और फैन्स से इस फण्ड में डोनेशन के लिए अपील की। जॉन के साथ ‘ढिशूम’ में काम कर चुके वरुण धवन ने भी आसाम के लिए अपनी इन्स्टा-स्टोरी पर अपील की। वरुण ने भी आसाम बाढ़ की तस्वीर शेयर करते हुए रिलीफ फण्ड का लिंक शेयर किया।

    आसाम बाढ़ पर जॉन अब्राहम और वरुण धवन की अपील, तत्काल मदद के साथ रिलीफ फण्ड के लिए मांगी डोनेशन!

    काम की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नं 1’ बनकर तैयार है और लॉकडाउन के नियमों को देखते हुए फ़िलहाल इस फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल नहीं की गई है। जॉन की अगली फिल्म ‘मुंबई सागा’ के पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किए गए और फिल्म की रिलीज़ फाइनल करने का इंतज़ार किया जा रहा है।