आयुष्मान और अपारशक्ति खेल रहे हैं 'आओ मीलो शीलो शालो', वीडियो देखकर बचपन के दिए आ जाएंगे याद

    आयुष्मान और अपारशक्ति खेल रहे हैं 'आओ मीलो शीलो शालो'

    आयुष्मान और अपारशक्ति खेल रहे हैं 'आओ मीलो शीलो शालो', वीडियो देखकर बचपन के दिए आ जाएंगे याद

    खुराना बंधु यानी आयुष्मान और अपारशक्ति एंटरटेनमेंट का फुल डोज हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भरपूर एक्टिव रहते हैं। तभी दोनों ने अपने फैंस को लॉकडाउन में भी बोर नहीं होने दिया। अब एक बार दोनों की एक साथ ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और बचपन के दिन भी याद आएंगे।

    इस वीडियो में दोनों 'आओ मीलो शीलो शालो' खेलते नजर आ रहे हैं। ये गेम 90 के दशक या उससे पहले के बच्चों को भरपूर याद होगा। इस गेम से लगभग हर किसी की यादें जुड़ी होंगी, जो कि बचपन में साथ बैठकर किसी के भी साथ खेल लिया करते थे।

    अपारशक्ति ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''अगर ओलंपिक में 'आओ मीलो शीलो शालो' की कैटेगिरी होती तो इन दो लड़कों का मेडल पक्का था।'' इसके बाद उन्होंने लिखा है कि वो इस गेम को बचपन में आम लेलो सीलम साली कहते थे।

    इस वीडियो को अब काफी लोग पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये उनके बचपन से जुड़ा हुआ है। अपारशक्ति ने इससे पहले भी एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अब फिल्मों में कैसे शील्ड पहनकर रोमांस होगा। वहीं आयुष्मान खुराना की बात करें तो हाल ही में फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। फिल्म में उनकी हमेशा की तरह काफी तारीफ की गई थी।