आयुष्मान खुराना की सास भी रह चुकी हैं 'रामायण' का अहम हिस्सा, सीता के साथ किया था ये रोल

    आयुष्मान खुराना की सास भी रह चुकी हैं 'रामायण' का अहम हिस्सा

    आयुष्मान खुराना की सास भी रह चुकी हैं 'रामायण' का अहम हिस्सा, सीता के साथ किया था ये रोल

    लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर दूरदर्शन पर रामायण दिखाई जा रही है। 1987 के बाद एक बार फिर रामायण ने लोगों की यादें ताजा कर दी हैं और नई जेनरेशन भी इसे बड़े चाव से देख रही है। टीआरपी के बार से इसका साफ पता भी चल रहा है। अब रामायण से जुड़े नए नए किस्से भी सामने आ रहे हैं।

    आयुष्मान का भी कहीं न कहीं रामायण से कनेक्शन है। दरअसल उनकी सास अनिता कश्यप ने भी रामायण में अहम किरदार निभाया था। उन्हें त्रिजटा का रोल मिला था। त्रिजटा थीं तो राक्षसी लेकिन सीता के लिए उनके मन में हमेशा से ही प्यार था। जब से रावण माता सीता को अपहर करके लाते हैं और अशोक वाटिका में रखते हैं तबसे त्रिजटा ही सीता का ख्याल रखती हैं। सीता और त्रिजटा के बीच लंबी लंबी बातें भी सीरीयल में दिखाई गई थीं। सीता भी अपना सुख दुख उन्हीं से बांटती थी।

    आयुष्मान मान की पत्नी ताहिरा कश्यप अनिता की ही बेटी हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं लेकिन इस बात का जिक्र शायद ही कभी किया गया हो कि ताहिरा की मां भी रामायण से जुड़ी थीं।