जब पहली बार बेटे बाबिल की स्टेज परफॉरमेंस देखने आये थे इरफ़ान खान, देखिये तस्वीर

    जब पहली बार बेटे बाबिल की स्टेज परफॉरमेंस देखने आये थे इरफ़ान खान

    जब पहली बार बेटे बाबिल की स्टेज परफॉरमेंस देखने आये थे इरफ़ान खान, देखिये तस्वीर

    इरफ़ान खान अब हमारे बीच नहीं है। उन्हें दुनिया छोड़े 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। उनके जाने के बाद उनका परिवार आज भी उनकी यादों में हैं। पिछले दिनों पत्नी सुतापा ने इरफ़ान के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। अब बेटे बाबिल को पिता की याद सता रही है। बाबिल ने पिता को याद करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि ये पहला मौका था कि जब इरफ़ान उन्हें पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करने देखने आये थे। इस तस्वीर में इरफ़ान बाबिल को कुछ समझाते नज़र आ रहे हैं।


    बता दें, इरफ़ान खान लंबे समय से दुर्लब बीमारी से जंग लड़ रहे थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरो-एंडोक्राइन नाम की एक रेयर बीमारी हुई थी। ईलाज के लिए इरफ़ान लंदन चले गए थे। जब वापस लौटे तो फिल्म में काम भी किया। लेकिन किसे पता था इरफ़ान ऐसे अलविदा कह जायेंगे। 29 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। अब परिवार उनके जाने के गम से उबरने की कोशिश कर रहा है।