बड़े अच्छे लगते हैं 2 को दिव्यांका त्रिपाठी ने नहीं, मेकर्स ने एक्ट्रेस को किया रिजेक्ट?

    बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका त्रिपाठी इसलिए नहीं हुईं सेलेक्ट?

    बड़े अच्छे लगते हैं 2 को दिव्यांका त्रिपाठी ने नहीं, मेकर्स ने एक्ट्रेस को किया रिजेक्ट?

    एकता कपूर के सीरीयल बड़े अच्छे लगते हैं का सीक्वल आ रहा है। पहले पार्ट में राम कपूर और साक्षी तंवर ने लीड रोल निभाया था। अब शो के सीक्वल में में इश्कबाज सीरीयल के एक्टर नकुल मेहता लीड रोल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिव्यांका त्रिपाठी को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन बात नहीं बन पाई।

    दिव्यांका ने बताया था कि लुक टेस्ट भी हुआ था लेकिन उन्होंने अपने कारण देते हुए शो रिजेक्ट कर दिया था। एक लाइव के दौरान दिव्यांका ने कहा था, ''हां, मुझे बड़े अच्छे लगते हैं 2 ऑफर हुआ था और मैंने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया था। लेकिन मैंने शो के लिए हां नहीं कहा क्योंकि मैं कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर सकती थी। जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट लेती हूं, मैं अपने आप को उसमें झोंक देती हूं और ये ऐसा है जैसे उस रोल से शादी करना और अगर मैं रोल से राजी नहीं हूं तो, मैं कभी नहीं करूंगी। मैं कैरेक्टर को महसूस नहीं कर सकती। इसलिए मुझे बड़े अच्छे लगते हैं 2 को न कहना पड़ा।''

    हालांकि अब सामने आ रहा है कि मेकर्स ने एक्ट्रेस को रिजेक्ट कर दिया था। ईटाइम्स के एक सोर्स ने बताया, ''दिव्यांका को शो के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्हें लगा कि उनकी नकुल, मेल लीड से उम्र ज्यादा लगेगी। इसको दिमाग में रखते हुए मेकर्स किसी और को इसके लिए चुनने का फैसला किया है।''

    दिव्यांका त्रिपाठी पिछली बार सीरीयल ये हैं मोहब्बतें में नजर आई थीं। उनको इशिता के रोल के लिए जाना जाता है। फिलहाल वो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं और बेहतरीन तरीके से अपने सारे स्टंट्स कर रही हैं।