बाफ्टा 2021: इरफ़ान खान और ऋषि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, नम हुई सभी की आंखे

    बाफ्टा 2021: इरफ़ान खान और ऋषि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, नम हुई सभी की आंखे

    बाफ्टा 2021: इरफ़ान खान और ऋषि कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, नम हुई सभी की आंखे

    रविवार रात रॉयल अलबर्ट हॉल में 74 वें ब्रिटिश एकेडमी फॉर फिल्म एंड टेलीविज़न आर्ट्स (बाफ्टा) अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड फंक्शन में दुनिया को अलविदा कह चुके ऋषि कपूर और इरफ़ान खान सहित कुल 40 को श्रद्धांजलि दी गई। ये श्रद्धांजलि इन दोनों एक्टर्स के फैंस के लिए भावुक कर देने वाला पल था।

    इस श्रद्धांजलि वीडियो में इरफ़ान की हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ़ पाई' का डायलॉग सुनाया गया स्क्रीन ओअर एक्टर की तस्वीर देख उनके फैंस की आंखे नम थीं। वहीं ऋषि कपूर को भी याद किया गया। दोनों ने साल 2020 में बीमारी से जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी ये अपनी शानदार फिल्मों के जरिये याद किये जाते हैं। इरफ़ान और ऋषि के अलावा हॉलीवुड एक्टर्स क्रिस्टोफर प्लमर, चैडविक बोसमैन, कर्क डगलस, ऐलन पार्कर संग अन्य 40 कलाकारों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

    बता दें, 29 अप्रैल 2020 को इरफ़ान ने मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में  अपनी आखिरी सांस ली थी। वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी दुर्लब बीमारी से ग्रसित थे। साल 2018 में उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था। इसके इलाज के लिए वो इंग्लैंड रवाना हुए थे। वापसी के बाद अंग्रेजी मीडियम की और फिर 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया। इसके अगले दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने भी अपनी आखिरी सांस ली। ऋषि कैंसर से जंग हार गए और आज वो अपनी फिल्मों के जरिये मौजूद हैं।