बाहुबली एक्टर प्रभास चिरंजीवी की भतीजी से कर रहे हैं शादी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
बाहुबली एक्टर प्रभास चिरंजीवी की भतीजी से कर रहे हैं शादी?
बाहुबली एक्टर प्रभास के अफेयर की खबरें अकसर किसी न किसी के साथ उड़ती रहती हैं। बाहुबली के समय भी अफवाह सामने आई थी कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास रिलेशनशिप मे हैं। लेकिन ऐसा कुछ सही साबित नहीं हुआ। पिछले दिनों भी प्रभास के रिलेशन की क्या सीधे शादी की खबरें सामने आई। ऐसा कहा गया कि प्रभास साउथ स्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका से शादी कर सकते हैं।
निहारिका ने अब खुद इस खबर पर रियेक्शन देते हुए इसे सिर्फ और सिर्फ अफवाह बताया है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''मुझे नहीं पता ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है और लोग कैसे विश्वास कर लेते हैं। ये सारी अफवाह आधारहीन हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।''
26 साल की निहारिका ने 2016 में आई फिल्म ओका मनासू से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। पिछली बार निहारिका सई रा नरसिम्हा रेड्डी में देखी गई थीं। फिल्म में चिरंजीवी और नयनतारा लीड रोल मे थे।
वहीं प्रभास की बात करें वो अपने फिल्मी करियर में काफी बिजी हैं। पिछली बार वो श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म साहो में नजर आए थे।