बैंड बाजा बारात के 10 साल पूरे होने पर रणवीर और अनुष्का ने शेयर किया ये खास पोस्ट

    बैंड बाजा बारात के 10 साल: रणवीर और अनुष्का ने शेयर किया ये खास पोस्ट

    बैंड बाजा बारात के 10 साल पूरे होने पर रणवीर और अनुष्का ने शेयर किया ये खास पोस्ट

    आज ही के दिन साल 2010 में रिलीज़ हुई रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ को 10 साल पूरे हो गये हैं। ये फिल्म कई मायनों में खास थी। इस फिल्म ने इंडस्ट्री को रणवीर सिंह जैसा सुपरस्टार दिया और अनुष्का के करियर को नई ऊंचाई। अब फिल्म और अपने करियर के 10 साल पूरे होने पर रणवीर ने खास पोस्ट शेयर किया है।


    रणवीर अपने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि कितनी मेहनत से यहां तक पहुंचे हैं। राम लीला के राम, बाजीराव, पद्मावत के खिलजी, रणवीर को इन सभी किरदारों में खूब पसंद किया गया। अपने 10 साल के इस करियर में उन्होंने कई शानदार फ़िल्में दी। देखिये रणवीर का पोस्ट-

    वहीं दूसरी तरफ अनुष्का ने भी अपनी इस फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। अनुष्का भी इस फिल्म के 10 साल की खुशियां मना रही हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में यशराज प्रोडक्शन हाउस द्वारा शेयर किया गया पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर किया है। देखिये-

    बैंड बाजा बारात के 10 साल पूरे होने पर रणवीर और अनुष्का ने शेयर किया ये खास पोस्ट

    बता दें, इन 10 सालों में रणवीर इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार बन गए। उनकी गर्मजोशी, एनर्जी की तारीफे होने लगी। आगे आने वाले वक़्त में भी रणवीर 83 और जयेश भाई जोरदार जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। वहीं अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। वहीं अनुष्का अब फिल्मों से दूर अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो अगले महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं जिसे लेकर वो बेहद एक्साइटेड हैं।