बिग बॉस 14 वीकेंड का वार अपडेट: निक्की तंबोली बनी पहली कन्फर्म सदस्य, एजाज खान के इस राज से हटा पर्दा

    बिग बॉस 14 वीकेंड का वार अपडेट: निक्की तंबोली बनी पहली कन्फर्म सदस्य

    बिग बॉस 14 वीकेंड का वार अपडेट: निक्की तंबोली बनी पहली कन्फर्म सदस्य, एजाज खान के इस राज से हटा पर्दा

    बिग बॉस 14 के पहला वीकेंड का वार बिना ऑडिएंस के भी काफी धमाकेदार रहा। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने  घर के सभी सदस्यों पर एक एक कर उनका एक हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड उन्हें दिया। कुछ की तारीफ की तो कुछ को लगाई फटकार

    वीकेंड वार की 5 बड़ी हाईलाइट

    लाइव ऑडियंस

    सलमान ने कुछ घरवालों पर तंज कसते हुए उन्हें शो की लाइव ऑडियंस बताया। उनका कहना था कि घर के तीन सदस्य सिर्फ लाइव ऑडियंस बन सब कुछ देख रहे हैं। एक्टिव नहीं हैं। इन तीनों की तस्वीर दिखाते हुए सलमान ने अभिनव शुक्ला, निशांत मलकानी और सारा गुरपाल का नाम लिया। अभिनव के बारे में तो ये तक कह दिया कि वो ऑडियंस को बहुत सुला रहे हैं।

    रुबीना को दी अपने हक़ के लिए लड़ने की एडवाइस


    सलमान खान ने रुबीना दिलैक को घर की दूसरी सदस्य कहा जप अपने हक़ के लिए आवाज उठाती हैं। वो कहते हैं कि निक्की के बाद रुबीना ही एक ऐसी सदस्य हैं जो अपने हक़ के लिए लड़ती हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनव शुक्ला को कहा कि रुबीना को अपनी जंग खुद लड़ने दे। वो अपने हक की लड़ाई लड़ना जानती हैं और सही खेल रही हैं।

    एजाज खान की जिंदगी से उठा पर्दा


    सलमान ने एजाज खान की एक क्लिप ऑडियंस को दिखाई जिसमें वो अपने उपर लगे रेप के आरोप पर बात करते हैं। एजाज, सिद्धार्थ शुक्ला से बात करते नज़र आ रहे हैं। वो बताते हैं कि वो जिस भी लड़की को देखते थे अपनी तरफ से मदद जरुर करते थे। ऐसा ही कुछ हुआ जिसने बाद में उनपर रेप का आरोप लगा दिया। उन्होंने शादी का वादा किया और फिर शादी नहीं की जिसके बाद लड़की ने उन पर रेप का आरोप लगा दिया। एजाज के इस खुलासे के बाद सलमान ने कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है वो उनके साथ हैं।

    सलमान की फन क्लास


    वीकेंड वार में सलमान खान भी फुल मस्ती के मूड में नज़र आये। उन्होंने निक्की को 2 मिनट के लिए शौपिंग मॉल में जाने से एलकार जैसमीन को कपडे धोने नहीं आते जैसे मुद्दों को लेकर खूब मजाक किया। साथ ही घरवालों को अपना रियल गेम खेलने की सलाह दी।

    निक्की तंबोली बनी पहली कन्फर्म सदस्य


    एपिसोड के आखिर में सलमान ने इम्युनिटी की दो विनर निक्की तंबोली में से किसी एक सदस्य को कन्फर्म करने का काम सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को दिया। और तीनों ने निक्की तंबोली का समर्थन किया। इसके बाद निक्की तंबोली बन गई घर की पहले कन्फर्म संदस्य जो सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी।