क्या 32 साल सलमान खान के साथ दोबारा नज़र आयेंगी भाग्यश्री? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

    क्या 32 साल सलमान खान के साथ दोबारा नज़र आयेंगी भाग्यश्री?

    क्या 32 साल सलमान खान के साथ दोबारा नज़र आयेंगी भाग्यश्री? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

    बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में रिलीज़ हुई कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'थलाइवी' में उन्हें एक अहम किरदार में देखा गया था। भाग्यश्री एक लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर नज़र आई जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं।

    भाग्यश्री को साल 1989 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में बेहद पसंद किया गया था। इसी फिल्म से ये जोड़ी सुपरहिट हो गई। अब हाल में एक्ट्रेस ने सलमान के साथ दोबारा काम करने के सवाल पर अपना जवाब दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक सलमान बेहद कम उम्र की हीरोइन के साथ फिल्मों में नज़र आते हैं। ऐसे में उनका एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना नमुमकिन है। भाग्यश्री ने कहा-  “मैं उनसे (सलमान खान) लंबे समय से नहीं मिली हूं। लेकिन सब जानते हैं, सलमान अब भी यंग हीरोइनों के साथ काम कर रहे हैं। इसलिए मुझे नहीं पता कि हम दोनों के साथ काम करने के लिए कौन सी स्क्रिप्ट आएगी।”

    क्या 32 साल सलमान खान के साथ दोबारा नज़र आयेंगी भाग्यश्री? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

    वहीं कंगना के साथ फिल्म 'थलाइवी' में भाग्यश्री के काम को खूब सराहा जा रहा है। उनकी परफॉरमेंस शानदार है। कंगना के साथ काम करके एक्ट्रेस का अनुभव भी अच्छा रहा। अपने एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि फिल्म 'थालाइवी' के सेट पर उन्हें खूब प्यार और सम्मान मिलता था। कंगना बड़े ही गर्मजोशी से उनसे मिलती और शूटिंग के बाद गले लग कर विदा करती थीं। ये एक शानदार फिल्म साबित हुई जिसे विजय ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी। फिल्म में अरविंद स्वामी, मधु, प्रकाश राज, जिशु सेनगुप्ता, भाग्यश्री और पूर्णा अहम किरदार में नज़र आये। फिल्म 10 सितंबर को थिएटर में रिलीज होने के बाद, अब ये फिल्म जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।