ओम शांति ओम की शांति प्रिया बनीं भारती सिंह, दीपिका पादुकोण के लुक में वीडियो वायरल

    ओम शांति ओम की शांति प्रिया बनीं भारती सिंह

    ओम शांति ओम की शांति प्रिया बनीं भारती सिंह, दीपिका पादुकोण के लुक में वीडियो वायरल

    भारती सिंह अपनी कॉमेडी के लिए बखूबी जानी जाती हैं। टीवी शोज पर तो वो सबके दिल जीतती ही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर भी वो काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वो एक बार चर्चा में हैं। भारती एक नई वीडियो में ओम शांति ओम फिल्म में शांति प्रिया के किरदार में नजर आ रही हैं। इस रोल को दीपिका पादुकोण ने किया था।

    भारती इस वीडियो में दीपिका वाली अदाएं दिखा रही हैं। वो वैनिटी वैन से उतरती हैं और फोटोग्राफर्स को दीपिका वाला पोज देती हैं। औऱ अपनी कॉमेडी जारी रखते हुए वो कैमरापर्सन्स से कहती हैं कि उनको स्लोमोशन में दिखाएं। इसके बाद वो शांति प्रिया की तरह हाथ हिलाते हुए अंदर चली जाती हैं।

    दरअसल उनका ये गेटअप डांस दिवाने शो को होस्ट करने के लिए है। भारती ने इस गेटअप में ही आने वाला एपिसोड अपडेट किया है। भारती ने अपने सोशल मीडिया पर डांस दीवाने में कंटेस्टेंट्स को दिखाया है। भारती का ये एपिसोड आपको इस शनिवार देखने को मिल सकता है।