आलिया-रणबीर के साथ भट्ट और कपूर परिवार ने किया क्रिसमस डिनर, तस्वीरें

    आलिया-रणबीर के साथ भट्ट और कपूर परिवार ने किया डिनर, तस्वीरें

    आलिया-रणबीर के साथ भट्ट और कपूर परिवार ने किया क्रिसमस डिनर, तस्वीरें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों एक दूसरे के साथ ही नज़र आ रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ लंच और डिनर के मौके पर साथ दिखे। क्रिसमस पर कपूर परिवार के साथ लंच अटेंड करने के बाद दोनों डिनर पर अपनी फैमिलीज के साथ समय बिताते नज़र आये। ये स्पेशल क्रिसमस डिनर था जिसमें आलिया की माँ सोनी राजदान, पिता महेश भट्ट और बहन शाहीन भट्ट शामिल थी। वहीं रणबीर की फैमिली से उनकी माँ नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और  भांजी समायरा साथ दिखे।

    सोनी राजदान, रिद्धिमा और शाहीन ने इस स्पेशल फैमिली डिनर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

    नीतू और रिद्धिमा दोनों कपूर परिवार के लंच में शामिल नहीं हुई थीं। लेकिन क्रिसमस डिनर दोनों ने जरुर अच्छे से सेलिब्रेट किया।

    आलिया-रणबीर के साथ भट्ट और कपूर परिवार ने साथ किया डिनर, तस्वीरें

    रणबीर, शाहीन को किस करते हुए

    आलिया-रणबीर के साथ भट्ट और कपूर परिवार ने साथ किया डिनर, तस्वीरें

    बता दें, साल 2019 से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे चल रहे हैं। वहीं हाल में राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू में रणबीर ने खुलासा कर दिया कि वो इस साल शादी करने वाले थे। लेकिन लॉकडाउन ने काम बिगाड़ दिया। हालांकि, उन्होंने ये जरुर साफ कर दिया है कि वो जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मतलब अगले साल कपूर परिवार के घर शहनाई बजने वाली है।