'भुज-द प्राइड ऑफ़ इंडिया': अजय देवगन ने शेयर किया सुन्दरबेन बनीं सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक पोस्टर!

    'भुज-द प्राइड ऑफ़ इंडिया': सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक पोस्टर!

    'भुज-द प्राइड ऑफ़ इंडिया': अजय देवगन ने शेयर किया सुन्दरबेन बनीं सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक पोस्टर!

    अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ इस साल की उन फिल्मों में से है जिनका इंतज़ार बहुत जोर-शोर से किया जा रहा है। ‘भुज’ से अजय और संजय के पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किए गए थे और जनता को ये बहुत पसंद आए थे। आज इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा के कैरेक्टर का पहला पोस्टर शेयर किया गया है, और यकीनन देखने में सोनाक्षी का ये किरदार काफी दमदार लग रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ‘पेश है सुन्दरबेन जेठा माधारपरया के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक, वो सोशल वर्कर जिसने 299 और महिलाओ के साथ मिलकर भारतीय सेना की मदद की थी।’ आपको बता दें कि ‘भुज’ जल्द ही OTT प्लेटफार्म हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी।

    अजय की ये फिल्म काफी पहले बनकर तैयार थी, लेकिन कोविड-19 के कारण शुरू हुए लॉकडाउन ने और कई फिल्मों के साथ-साथ इसके भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए। लेकिन फिर अजय ने राता निकाला और इस फिल्म को OTT पर रिलीज़ करने का फैसला किया। आपको बता दें कि ‘भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी एक रियल कहानी है और अजय इस फिल्म में भारतीय वायुसेना के अफसर, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं।