दिल्ली की रामलीला में पहुंची भूमि पेडनेकर, राम लक्ष्मण की उतारी आरती!

    दिल्ली की रामलीला में पहुंची भूमि पेडनेकर, राम लक्ष्मण की उतारी आरती!

    दिल्ली की रामलीला में पहुंची भूमि पेडनेकर, राम लक्ष्मण की उतारी आरती!

    देशभर में दशहरे के मौके पर रावण जलाए गए। दिल्ली में भी रावण जलाया गया। इस मौके पर लवकुश रामलीला में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पहुंचे। भूमि अपनी फिल्म सांड की आंख को लेकर चर्चा मे हैं। इसी फिल्म का प्रमोशन करने वो दिल्ली पहुंची थीं।

    भूमि ने राम और लक्ष्मण बने किरदारों की आरती भी उतारी। उन्होंने दोनों को झुककर प्रणाम किया। साथ ही उन्होंने फिल्म सांड की आंख के लिए आशीर्वाद भी मांगा। भूमि इस मौके पर काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने गाढ़े नीले रंग का लंहगा चोली पहना था। रामलीला में ही उनकी फिल्म का ट्रेलर भी प्ले किया गया।

    फिल्म सांड की आंख में भूमि पेडनेकर के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। दोनों फिल्म में शूटर दादियों का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा भूमि फिल्म पति, पत्नी और वो में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी दिखाई देंगे।